स्मृति ईरानी, अश्विनी चौबे और श्रेयसी सिंह का रोड शो:जमुई में दूसरे फेज के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लोगों की उमड़ी भीड़

Nov 9, 2025 - 21:30
 0  0
स्मृति ईरानी, अश्विनी चौबे और श्रेयसी सिंह का रोड शो:जमुई में दूसरे फेज के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लोगों की उमड़ी भीड़
जमुई में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एनडीए प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के समर्थन में 10 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। दोनों नेता हेलीकॉप्टर से जमुई के पुलिस लाइन मैदान पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे एक खुले वाहन में सवार होकर रोड शो के लिए रवाना हुए। यह रोड शो कटौना चौक से शुरू हुआ और नगर परिषद क्षेत्र के जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग से होते हुए खैरमा, सतगामा, झाझा बस स्टैंड, कचहरी चौक, महराजगंज चौक और अटल बिहारी चौक तक पहुंचा। जुलूस का समापन बोधवन तालाब चौक पर हुआ। पुष्पवर्षा कर नेताओं का स्वागत किया पूरे रास्ते में भारी भीड़ उमड़ी, जिसने पुष्पवर्षा कर नेताओं का स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। महिलाएं केसरिया दुपट्टा और झंडे लिए सड़क किनारे खड़ी थीं, जबकि सैकड़ों युवा बाइक रैली के साथ रोड शो में शामिल हुए। श्रेयसी सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील स्मृति ईरानी ने लोगों से एनडीए प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार और जमुई का विकास सुनिश्चित है। ईरानी ने श्रेयसी सिंह को युवाओं की आवाज बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छुएगा। 'गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किए' अश्विनी चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि एनडीए सरकार ने गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग वर्षों तक सत्ता में रहे, उन्होंने केवल जनता को ठगने का काम किया। रोड़ शो के दौरान शहर का माहौल चुनावी रंग में रंग गया। लोगों की भारी भीड़ ने यह संकेत दिया कि जमुई में मुकाबला रोमांचक होने वाला है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो। एनडीए समर्थकों का जोश देखते ही बन रहा था। पूरे शहर में मोदी है तो मुमकिन है” और श्रेयसी सिंह जीत सुनिश्चित” जैसे नारे गूंजते रहे। रोड़ शो के समापन पर स्मृति ईरानी ने जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि जमुई की जनता का यह स्नेह एनडीए की बड़ी जीत का संकेत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News