बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा, आज मैथमैटिक्स-पॉलिटिकल साइंस एग्जाम:पश्चिमी चंपारण में 64 केंद्रों पर 43 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे एग्जाम
बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा शुक्रवार (2 फरवरी) से शुरू हो गई है। पश्चिमी चंपारण में इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं, जहां कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बेतिया अनुमंडल में 41, नरकटियागंज में 12 और बगहा में 11 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। यह परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस साल पश्चिमी चंपारण से कुल 43,104 परीक्षार्थी इंटर परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के पहले दिन सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रवेश से लेकर उत्तर पुस्तिका वितरण तक सख्त नियमों का पालन कराया गया। पॉलिटिकल साइंस और मैथमैटिक्स विषय की एग्जाम आज मंगलवार को पॉलिटिकल साइंस और मैथमैटिक्स विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की है। वरीय पदाधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी या परीक्षाकर्मी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। कदाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इन व्यवस्थाओं के साथ परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है। 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल बिहार के 1,762 सेंटर्स पर 2 पालियों में परीक्षा हो रही है। इसमें 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हैं। दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा हो रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। एग्जाम से जुड़े कुछ पॉइंट्स
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0