गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दल रवाना:सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 11 नवंबर को होगा मतदान

Nov 10, 2025 - 15:30
 0  0
गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दल रवाना:सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 11 नवंबर को होगा मतदान
गया जिले के गुरारू प्रखंड मुख्यालय स्थित सर्वोदय उच्च विद्यालय परिसर से सोमवार दोपहर गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया। निर्वाचन की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पूरे एहतियात के साथ यह प्रक्रिया पूरी की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी संभव कुमार सिंह ने बताया कि सभी मतदान कर्मियों को ईवीएम, बैलेट यूनिट, वीवीपैट और चुनाव संबंधी आवश्यक कागजात उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्रत्येक दल को पुलिस बल की सुरक्षा में उनके निर्धारित मतदान केंद्रों तक भेजा गया है, ताकि मतदान प्रक्रिया निर्विघ्न और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि गया जिले में मंगलवार, 11 नवंबर को मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। वहीं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से मतदान शाम 5 बजे तक ही संपन्न कराया जाएगा। प्रशासन ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News