Video: NEET छात्रा मौत केस में बड़ा अपडेट, सामने आया हॉस्टल का CCTV फुटेज

Feb 1, 2026 - 15:30
 0  0
Video: NEET छात्रा मौत केस में बड़ा अपडेट, सामने आया हॉस्टल का CCTV फुटेज
(रिपोर्टः अमित कुमार) पटनाः जहानाबाद की नीट छात्रा संवेदना की मौत के मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है. शम्भू गर्ल्स हॉस्टल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें संवेदना को बेहोशी की हालत में हॉस्टल से बाहर ले जाते हुए दिखाया गया है. फुटेज 6 जनवरी की शाम 4:00 बजे का है. पहले खबर थी कि संवेदना रात में खाना खाकर सो गई थी और सुबह बेहोश मिली थी, लेकिन फुटेज से पता चला कि दोपहर 3:30 बजे के आसपास ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया था. संवेदना को अस्पताल ले जाया गया और 11 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फुटेज में हॉस्टल की वार्डन और अन्य छात्राएं भी दिख रही हैं. इस घटना के बाद संवेदना के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई थी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News