Bihar Train News: बिहार के इन 5 हॉल्ट पर होगा 2 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का स्टॉपेज, मैट्रिक और इंटर परीक्षा को लेकर फैसला
Bihar Train News: रेलवे की तरफ से 2 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का स्टॉपेज 5 हॉल्ट पर करने का फैसला लिया गया है. 2 से 28 फरवरी तक यह सुविधा मिल सकेगी. पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से यह फैसला लिया गया है कि 2 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का 5 हॉल्ट पर 2-2 मिनट के लिए स्टॉपेज होगा. इन 5 हॉल्ट में करौटा, चंपापुर, मंझौली ग्राम, सालिमपुर बिहार और बुद्धदेवचक यादवनगर शामिल है.
पटना-मोकामा मेमू की टाइमिंग
जानकारी के मुताबिक, (गाड़ी नंबर 63221) मोकामा-पटना मेमू सुबह 6:17 बजे चंपापुर, 6:24 बजे सालिमपुर बिहार, 6:27 बजे करौटा, 6:30 बजे मंझौली ग्राम और 6:42 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हॉल्ट पर रुकेगी. जबकि (गाड़ी नंबर 63222) पटना-मोकामा मेमू शाम 6:51 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर, 7:3 बजे मंझौलीग्राम, 7:06 बजे करौटा, 7:09 बजे सालिमपुर बिहार और 7:15 बजे चंपापुर हॉल्ट पर रुकेगी.
झाझा-दानापुर फास्ट पैसेंजर ट्रेन की टाइमिंग
(गाड़ी नंबर 53203) झाझा-दानापुर फास्ट पैसेंजर ट्रेन की बात करें तो, सुबह 6:32 बजे चंपापुर, 6:40 बजे सालिमपुर बिहार, 6:48 बजे मंझौली ग्राम और 7:02 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हॉल्ट पर रुकेगी. जबकि (गाड़ी नंबर 53204) दानापुर-झाझा फास्ट पैसेंजर शाम 6:34 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर, 6:50 बजे मंझौली ग्राम, 6:58 बजे सालिमपुर बिहार और 7.05 बजे चंपापुर हॉल्ट.
2 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
बिहार में 2 फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगी, जो कि 13 फरवरी तक चलेगी. इस परीक्षा में लगभग 13 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे. इसके बाद 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा शुरू होगी जो कि 25 परवरी तक चलेगी. इस परीक्षा में लगभग 16 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे.
परीक्षा को लेकर ही रेलवे ने ट्रेनों के स्टॉपेज का फैसला लिया है. इस दौरान स्टूडेंट्स को किसी भी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़े, ऐसे में 5 हॉल्ट पर स्टॉपेज का फैसला लिया गया. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर जरूरत पड़ा तो कोच की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है.
The post Bihar Train News: बिहार के इन 5 हॉल्ट पर होगा 2 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का स्टॉपेज, मैट्रिक और इंटर परीक्षा को लेकर फैसला appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0