Bihar Board 12th Exam 2026: सैकड़ों छात्रों की परीक्षा छूटी, रोती-बिलखती रहीं लड़कियां, बोर्ड कराएगा विशेष परीक्षा

Feb 3, 2026 - 08:30
 0  0
Bihar Board 12th Exam 2026: सैकड़ों छात्रों की परीक्षा छूटी, रोती-बिलखती रहीं लड़कियां, बोर्ड कराएगा विशेष परीक्षा
Bihar Board 12th Exam 2026: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का पहला दिन शुरू होते ही हंगामे में बदल गया.सख्त नियमों के चलते देर से पहुंचने वाली सैकड़ों छात्राओं और छात्रों की परीक्षा छूट गई, जिसके बाद कई केंद्रों पर रोती-बिलखती लड़कियां और गुस्साए अभिभावक दिखाई दिए. मुजफ्फरपुर से लेकर पटना तक दर्जनों छात्र-छात्राएं गेट के बाहर हाथ जोड़कर गुहार लगाते रहे.एक जगह तो गेट फांदने की कोशिश में एक छात्रा घायल भी हो गई. वहीं बोर्ड ने पहले दिन 26 नकल करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया, लेकिन जिनकी परीक्षा छूट गई, उनके लिए अच्छी खबर भी है बोर्ड ने मई 2026 में विशेष परीक्षा का ऐलान किया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News