सांप काट ले तो भूलकर भी न करें ये गलतियां! झाड़-फूंक से रहें कोसों दूर, नहीं तो चली जाएगी जान! बस अपनाएं ये टिप्स

Feb 1, 2026 - 14:30
 0  0
सांप काट ले तो भूलकर भी न करें ये गलतियां! झाड़-फूंक से रहें कोसों दूर, नहीं तो चली जाएगी जान! बस अपनाएं ये टिप्स
जमुई: वैसे तो ग्रामीण इलाकों में सांप काटने की घटनाएं आम बात हैं. यहां खेतों या घर में काम करते समय लोगों को अक्सर सांप काट लेते हैं. कई बार सही जानकारी न होने से लोग झाड़-फूंक में समय गंवाते हैं. इससे उनकी जान तक चली जाती है. ऐसे में जमुई के स्नेक रेस्क्यूअर और एक्सपर्ट निर्मल कुमार ने लोकल 18 को बताया कि सांप काटने पर अफवाहों पर विश्वास न करें. इसके अलावा भूलकर भी सांप डंसने वाली जगह पर गर्म चीज या ठंडी चीजें न लगाएं. इसके अलावा रस्सी से कसकर बांधना भी ठीक नहीं है. इससे आपका रक्त संचार रुक सकता है. साथ ही पीड़ित को सोने भी न दें. क्योंकि नींद में खतरा भी बढ़ सकता है. हाथ-पैर में अगर कोई चीज पहने हुए हैं तो उसे तुरंत उतार दें. साथ ही शरीर को ज्यादा हीलने भी न दें. पीड़ित को शांत रखें. साथ ही उसे घबराहट में न रहने दें. इसके लिए आपको सबसे पहले अस्पताल पहुंचकर एंटी-वेन वैक्सीन लगवानी चाहिए. सही समय पर सही कदम उठाने पर सांप काटने वाली की जान आसानी से बचाई जा सकती है. इस ट्रिक को सभी को अपनाना चाहिए.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News