रघुनंदनपुर गाछी में महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा

Feb 3, 2026 - 06:30
 0  0
रघुनंदनपुर गाछी में महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा

बेगूसराय भगवानपुर. तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत रघुनंदनपुर गांव स्थित गाछी में बीते रविवार एक महिला की हत्या मामले में पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप कर दिया. पुलिस के द्वारा उद्भेदन की खबर सुनते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतका सुमन का हत्यारा कोई दूसरा व्यक्ति नहीं था, उसका पति ही सुमन को गोली मार कर हत्या कर दिया. साथ ही अपने बच्चों को भी डरा धमका कर हत्या का आरोप किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर लगवा रहा था. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी मनीष ने त्वरित जांच टीम गठित कर मामले की छानबीन में जुट गये. हत्या के महज 24 घंटे के भीतर हत्यारे को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही. इस मामले में प्रेस वार्ता कर एसपी मनीष ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत रामपुर हरी, वार्ड संख्या सात निवासी स्व उमेश्वरी नंदन शर्मा के पुत्र बसंत कुमार ने लिखित आवेदन देकर बताया कि उसकी बहन सुमन कुमारी पति चंदन कुमार चौधरी ग्राम रघुनंदनपुर को गोली मार कर हत्या कर दिया. इस संबंध में थाना कांड संख्या 24/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. आगे मृतका के भाई ने बताया कि जीजा चंदन कुमार चौधरी एवं दीदी सुमन कुमारी के साथ बराबर झगड़ा एवं मारपीट किया जाता था तथा जान से मारने की धमकी दी जाती थी. झगड़ा का कारण यह है कि चंदन कुमार चौधरी गांजा एवं स्नैक का नशा करता था, जिसके कारण पारिवारिक दायित्वों को नहीं निभा पाता था. इसके बाद मृतका के भाई बसंत कुमार के निशानदेही पर चंदन कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ के क्रम में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया. गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त उसके द्वारा छुपा कर रखे एक कट्टा, चार कारतूस व दो खोखा को विधिवत बरामद कर जब्त किया गया. और गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया. उक्त प्रेस वार्ता में एसडीपीओ कृष्ण कुमार, तेयाय ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे. चार बच्चे के सर से माता-पिता का उठा साया : बताते चलें कि मृतिका सुमन को दो पुत्र व दो पुत्री है, सुमन के मौत के बाद बच्चों के सर से मां का आंचल उड़ गया. तो वहीं हत्या के आरोप में पिता के जेल जाने के बाद अब पिता का सहारा भी छीन गया. चार बच्चों का भरण पोषण अब कैसे होगा यह समाज के लोगों के बीच एक बड़ा सवाल बन कर घूम रहा है. उक्त घटना के बाद मृतिका के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना के बाद मृतिका की बड़ी पुत्री करीब 13 वर्षीय मासूम सृष्टि ने बताया कि मां को मेरे पापा ने हत्या कर खुद जेल चले गये, लेकिन अब हमलोगों को देखने वाला कोई नहीं है, हम तो अनाथ हो गये हैं अब कहते कहते बिलबिला कर रो उठी. उसकी बातें सुनकर आसपास के लोग भी भावुक हो उठे. पति पत्नी की झगड़ा ने आज चार बच्चों का जीवन अंधकार में छोड़ दिया. बताते चलें कि हत्या के आरोपित दो भाई है, छोटा भाई अपने परिवार के साथ कहीं बाहर रहकर अपना जीवनयापन कर रहा है. अब सुनसान पड़े हुए घर में सिर्फ नन्हे मुंह बच्चों की चीख व पुकार हो बचा हुआ है.

The post रघुनंदनपुर गाछी में महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Vikash Kumar Editor-in-chief