नई दिल्ली:
BJP Chief Ministers List : देश के अब 16 राज्यों में भाजपा का मुख्यमंत्री है.बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस लिस्ट में सबसे नया नाम हैं.देश की आजादी के बाद 75 सालों में पहला बार बिहार में भगवा पार्टी के हाथ में कमान है. इन 16 राज्यों में कौन सा मुख्यमंत्री किस समुदाय से है, इसकी जानकारी बेहद दिलचस्प है. उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र-गुजरात से लेकर बिहार-ओडिशा तक अब भाजपा के मुख्यमंत्री हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद देश में सबसे बड़ी आबादी वाले पिछड़ा वर्ग को अपने पाले में रखने में बीजेपी में कोई कसर नहीं छोड़ी है. सम्राट चौधरी समेत सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री ओबीसी ही हैं. हालांकि भारतीय जनता पार्टी का कोर वोट बैंक समझे जाने वाले ब्राह्मण, वैश्य और क्षत्रिय समुदाय की नुमाइंदगी भी इस लिस्ट में अच्छी खासी है. 25 करोड़ की आबादी के साथ देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं.
ये भी पढ़ें - सम्राट चौधरी को मिलाकर देश के 16 राज्यों में अब BJP का सीएम, दिल्ली-UP से बिहार-गुजरात तक मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट
देश में अभी हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, झारखंड में बीजेपी सरकार नहीं है. दक्षिण भारतीय राज्यों में तेलंगाना, कर्नाटक, केरलम, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी विपक्षी दलों की सरकार है. हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस सरकार है. वो कई अन्य राज्यों में गठबंधन की सरकार चला रही है.